Connect with us

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव जानें होंगे कब, आया ये बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव जानें होंगे कब, आया ये बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है। 2 दिसंबर 2023 से पहले स्थानीय निकाय चुनाव करवाए जाने हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में नगर निकायों के चुनाव प्रस्तावित है। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव अपने तय समय पर कराने के लिए कवायद तेज है। आइए जानते है कब कहां होंगे चुनाव…

मिली जानकारी के अनुसार सियासी गलियारों में जहां निकाय चुनाव के आगे खिसकाने की चर्चा हो रही थी वहीं इन अटकलों पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव अपने तय समय पर होंगे। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। इनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते, जबकि रुड़की व बाजपुर के चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बताया जा रहा है कि पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश के 90 नगर निकाय मौजूद थे। इनमें रुड़की और बाजपुर में परिणाम देरी से आये थे। वहीं प्रदेश में अब 12 नए निकायों का गठन किया गया है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मिलाकर 102 नगर निकाय हो गए हैं। रिपोर्टस की माने तो वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को है। सरकार को विभिन्न जिलों से छह नगर निकायों के प्रस्ताव भी मिले हैं। इन पर मंथन चल रहा है और संभव है कि कैबिनेट की आगामी बैठक में इनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है। जिन्हें लेकर कवायद जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ठीक पहले हो रहे निकाय चुनाव प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल मैच की तरह होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में त्रिस्तरीय निकाय चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top