Connect with us

उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां बाजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद अवैध खनन की शिकायत करने वाले को प्रताड़ित करने सहित उसी पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के आरोप में की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रामजीवनपुर निवासी बाबूराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उसके द्वारा कोसी नदी में अवैध खनन का विरोध एवं खनन में लिप्त वाहनों से 800 रुपये के हिसाब से वसूली की गई थी। जिसका उसके द्वारा वीडियो बनाया गया था। मामले की शिकायत उसके द्वारा 02 जून 2022 को शिकायत की गई मगर पुलिस ने शिकायत नही ली बल्कि उसको उल्टा पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर लॉकअप में बंद कर उसको प्रताड़ित किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा उसके इनकाउंटर की भी चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर बताया जा रहा है कि अब बाजपुर कोतवाली में पुलिस ने तत्कालीन सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज व वर्तमान में एसएसपी कार्यालय में तैनात रीडर दरोगा प्रदीप कोहली, सिपाही नितिन कौशिक, सिपाही अमित देवरानी, सिपाही समीर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top