Connect with us

जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर में उत्तराखंड का जवान शहीद, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर में उत्तराखंड का जवान शहीद, मचा कोहराम…

देशरक्षा करते हुए प्रदेश का लाल शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि शहीद चमोली जिले के गैरसैंण का निवासी था। जो जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर से उनके गांव सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 9 पैरा कमांडो में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

बताया जा रहा है कि रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रुचिन की पत्नी और बेटा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। हालांकि रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top