Connect with us

उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल…

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक कार ‌अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास हुआ है। यहां एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 के माध्यम से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  दोनों युवक टिहरी के बीपुरम निवासी बताए जा रहे है।  लेकिन यहां आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की शिनाख्त दीपक सिंह रावत पुत्र खुशपाल सिंह रावत (उम्र 22 वर्ष) और घायल की पहचान  सचिन सिंह रावत पुत्र जगदीश सिंह रावत (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top