Connect with us

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

उत्तराखंड

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। सभी लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं शवो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top