Connect with us

मसूरी हादसाः कैबिनेट मंत्री का ऐलान, इन्हें सरकार की तरफ से दिए जाएंगे 4 -4 लाख रूपये…

उत्तराखंड

मसूरी हादसाः कैबिनेट मंत्री का ऐलान, इन्हें सरकार की तरफ से दिए जाएंगे 4 -4 लाख रूपये…

देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी। उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए है उनको सरकार की तरफ से 4 -4 लाख रूपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद

मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी।
इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top