Connect with us

उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा…

उत्तराखंड में विजिलेंस जांच में 300 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये घोटाला उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुआ है। विजिलेंस जांच में पता चला है कि सामान खरीद, निर्माण कार्यों और भर्ती करने में करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की धांधली की गई है। जल्द ही इस मामले में कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2020 तक गलत तरीके से हुई नियुक्तियों, सामान खरीद में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की विजिलेंस जांच करवाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योग अनुदेशकों के पदों पर जारी रोस्टर को बदलने, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती में नियमों का अनुपालन न करने, बायोमेडिकल संकाय, संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पंचकर्म सहायक के पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित करने और फिर रद्द करने का आरोप है। साथ ही विवि में पद न होते हुए भी संस्कृत शिक्षकों को प्रमोशन और एसीपी का भुगतान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top