Connect with us

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित, जानें इनके बारे में…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित, जानें इनके बारे में…

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति सम्मानित करने वाली है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर की कविता देवी तथा देहरादून की निकिता चौहान का चयन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए किया गया है। सीएम धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव की बात बताई है तो वहीं चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय 4 मार्च से स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रहा है। इस साल 2023 के लिए उत्तराखंड की दो महिला सरपंच कविता देवी,  निकिता चौहान को भी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चुना गया है।  4 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन्हें सम्मानित करेंगे।  इन दोनों को ये पुरस्कार  अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य व असाधारण योगदान देने के लिए दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

वहीं उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों, विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने तथा गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवो के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top