Connect with us

इस दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश…

उत्तराखंड

इस दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश…

उत्तराखंड में शासन की ओर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात दरोगा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए है। आरोप है की शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा फिलहाल ऊधमसिंह नगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। इन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। हालांकि इन्हे शासन स्तर से हुए जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

बताया जा रहा है कि आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है। आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा। अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांचके लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top