Connect with us

अब होमगार्डों को अस्पताल में भर्ती के दौरान मिलेगा ड्यूटी भत्ता…

उत्तराखंड

अब होमगार्डों को अस्पताल में भर्ती के दौरान मिलेगा ड्यूटी भत्ता…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के होमगार्डस जवानों के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी की घोषणा के बाद शासन ने जवानों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि अब होमगार्डों को घायल या बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार  ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता अभी तक नहीं दिया जाता था। ऐसे में सीएम धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस -2022 के अवसर पर होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने की घोषणा की थी। इस कड़ी में शासन ने अब बिमारी के दौरान भी भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए है। होमगार्ड अपने पूरी सेवाकाल के दौरान छह माह के समय का ही ड्यूटी भत्ता प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

बताया जा रहा है कि होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने के परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी / चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 6 माह से अधिक नहीं होगी) पर ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता अनुमन्य किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। हालांकि होमगार्ड के स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र सीएमओ या सीएमएस द्वारा जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

मुख्यालय द्वारा आदेशित किया गया है कि जनपदों के प्रत्येक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा उपभोग की गयी चिकित्सा अवधि की अद्यतन स्थिति से सम्बन्धित पूर्ण विवरण को प्रमाणित करते हुए व्यक्तिगत पत्रावली में संरक्षित करें एवं सम्बन्धित होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top