Connect with us

गढ़वाल राइफल्स का जवान अचानक हुआ लापता, छुट्टी पर आ रहा था घर, परिजन परेशान…

उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स का जवान अचानक हुआ लापता, छुट्टी पर आ रहा था घर, परिजन परेशान…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक दुखःद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चमोली निवासी सेना में तैनात गढ़वाल राइफल्स का एक जवान छुट्टी पर घर आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते से लापता हो गया है। लापता जवान की पहचान राहुल लखेड़ा के रूप में हुई है। जवान के लापता होने से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने लापता जवान की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के सैजीं, सिमांण गांव निवासी राहुल लखेड़ा, भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल में कार्यरत थे। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर बार्डर पर थी। बताया जा रहा है कि विगत 3 जनवरी को वह छुट्टी लेकर जम्मू से घर को निकले थे। ऋषिकेश क्षेत्र के कोडियाला के समीप अंतिम बार देखा गया था। लेकिन इसके बाद जवान का कोई पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

वहीं जवान का कही सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में लापता जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जवान की तलाश में जुट गई है। अचानक लापता होने की खबर से जवान के परिजन काफी चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top