Connect with us

चंपावतः मेहनत लाई रंग, प्रथम ‘किताब कौथिग’ का आयोजन…

उत्तराखंड

चंपावतः मेहनत लाई रंग, प्रथम ‘किताब कौथिग’ का आयोजन…

टनकपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज में  प्रथम ‘किताब कौथिग’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के साथ ही पुस्तकों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए “किताब कौथिग” के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि “यह ‘किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को नया आयाम देगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा का अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम पूरे राज्य में हो इसके लिए प्रयास किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुराज दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित रामलीला मैदान, ग्राम-उचौलीगोठ में चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत दान सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1 लाख का चेक प्रदान किया एवं 2 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

मुख्यमंत्री  धामी ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए चौपाल कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा अटल जी ने उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया था। यह राज्य आज विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा-निर्देशन में अटल जी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने हेतु संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

हमारा संकल्प उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने का है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के कोने-कोने को विकसित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरी की यात्रा सुगम सुरक्षित हो, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पूर्णागिरि में रोपवे बनाए जाने पर भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात माहरा, मानी चंद, हर्षवर्धन, अध्यक्ष नगर पालिका विपिन कुमार सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top