Connect with us

स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

उत्तराखंड

स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

देहरादून। भानियावाला निवासी 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी साधु सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके कांडरवाला, भानियावाला निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति नारों से आसमान गुंजायमान हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम संस्कार के लिए भानियावाला से हरिद्वार ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, एसडीएम युक्ता मिश्र ने भी श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भानियावाला तिराहे तक पैदल कंधों पर ले जाया गया। और तिराहे से अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता सम्पूर्ण सिंह रावत,विनय कंडवाल,प्रदीप नेगी, मनवर नेगी, पंकज रावत, नरेंद्र नेगी,उधम सिंह सोलंकी, दिनेश सजवाण ,आशा सेमवाल, एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा, तहसीलदार शादाब, हनुमान चालीसा संगठन के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पवार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top