Connect with us

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दिल्ली की युवती थी सवार…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, दिल्ली की युवती थी सवार…

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बन्दर लीमा में 80 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई। खाई में कार में फंसी दिल्ली की युवती को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

आज दिनाँक 12 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि बंदर लीमा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें एक युवती फंसी हुई है। जिसको रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ASI रवि रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा SDRF टीम को बताया गया कि उक्त कार अर्टिगा (UP14CM 0109) में दो लोग सवार थे जो कि धारचूला से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे, अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार खाई में गिर गयी। वाहन चालक पहले ही निकलकर बाहर आ गया था। जबकि युवती गाड़ी में ही फंसी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से 80 मीटर गहरी खाई उतरकर कड़ी मशक्कत से लड़की को कार से बाहर निकाला व पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

नाम-पता घायल :-
गीता राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी दिल्ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top