Connect with us

उत्तराखंडः इन मेडिकल कॉलेज में तैनात शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, जानें योजना…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन मेडिकल कॉलेज में तैनात शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, जानें योजना…

उत्तराखंड में पहाड़ पर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जिसके तहत अब उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात शिक्षकों को वेतन के अलावा 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काफी प्रयासों के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।  ऐसे में शासन ने इसका उपाय निकालते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब राज्य सरकार ने ‘मेडिकल टीचर्स डेफिसेन्सी कम्पनसेटरी’ योजना लागू की है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

इस योजना के तहत नियमित एवं संविदा दोनों ही श्रेणी के अंतर्गत शिक्षकों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, संकाय सदस्यों का भत्ता उनकी वेतन पर्ची पर अंकित नहीं होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये अतिरिक्त भत्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में लागू होगा। जिसके बाद योजना को सभी पर्वतीय क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top