Connect with us

उत्तराखंड में खाई में गिरे दो वाहन, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में खाई में गिरे दो वाहन, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल…

Accident: उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार की सुबह भी हादसों की खबर के साथ आई। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर जिले के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार के खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि कार में मां-बेटे सवार थे। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकी उनके 28 वर्षीय बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का नाम  कुंती देवी और घायल का नाम हरीश पांडे बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

वहीं आज सुबह त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक का नाम मिथिलेश (34), निवासी कमेदा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top