Connect with us

उत्तराखंड सरकार बदल सकती है मोबाइल टॉवर लगाने के नियम, जल्द शुरू होगी 5जी सेवा…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार बदल सकती है मोबाइल टॉवर लगाने के नियम, जल्द शुरू होगी 5जी सेवा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही 5जी नेटवर्क सेवा की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके बाद मोबाइल कनेक्टिविटी पहले से भी बेहतर हो जाएगी। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य तक 5 जी सेवा शुरू हो सकती है। फाइव जी सेवा के लिए प्लान बनाया गया है। 5जी में यूजर को ज्यादा स्पीड और फ्लेक्सिबिलिटी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश के चुनिंदा शहरों में 5जी की सेवा जल्द शुरू हो सकती है, उत्तराखंड में दूसरे चरण में यह सेवा उपलब्ध होगी। उत्तराखंड में फाइव जी सेवा शुरू करने के लिए शासन की ओर से आईटीडीए से पूछा गया है कि फाइव जी सेवा के लिए राज्य सरकार के स्तर पर क्या- क्या कदम उठाए जाने हैं। वहीं बीएसएनएल से नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में 1246 मोबाइल टावर लगाने के लिए भी रोडमैप मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए टॉवर लगाने के नियमों को आसान करने जा रही है। इसके तहत जिन भवनों का नक्शा पास होगा, उनमें बिना किसी अतिरिक्त मंजूरी के मोबाइल टॉवर स्थापित हो सकेगा। साथ ही खाली जमीन पर भी बिना अनुमति टॉवर लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

गौरतलब है कि केंद्र सरकार मोबाइल टॉवरों के लिए नई राइट पॉलिसी जारी कर चुकी है। प्रदेश सरकार भी इसी पॉलिसी को अपने यहां अपना रही है। उत्तराखंड के 15 हजार में से 700 गांवों में अभी कोई भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। 3739 गांव अभी 2जी या 3जी से ही काम चला रहे हैं। इस कारण 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top