Connect with us

देहरादूनः 24 वर्षीय युवती ने सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में लगाई फांसी, मची सनसनी…

उत्तराखंड

देहरादूनः 24 वर्षीय युवती ने सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में लगाई फांसी, मची सनसनी…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती  के भाई ने भी दो साल पहले फांसी लगाई थी। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक युवती अपने भाई के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जबकि उसका भाई गाय की देखभाल करता है। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर के समय युवती ने अपने कमरे में उस वक्त फांसी लगा ली, जब वह कमरे में अकेली थी। उसका भाई किसी काम से बाजार गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

बताया जा रहा है कि मृतक युवती का नाम 24 वर्षीय सुलेखा मूल निवासी तौसी गांव त्रियुगीनारायण रुद्रप्रयाग है। रिपोर्टस की माने तो दो साल पहले सुलेखा के भाई ने भी अनारवाला में फांसी लगाई थी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top