Connect with us

उत्तराखंडः पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, दिवाली तक लगी छुट्टी पर रोक…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, दिवाली तक लगी छुट्टी पर रोक…

उत्तराखंड पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन ने दीपावली तक राज्य में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही छुट्टी पर गए कर्मियों की भी तत्काल ज्वाइनिंग के लिए कहा गया है। अचानक आए इस आदेश से विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगामी त्योहारों और पीएम मोदी के कार्यक्रमों को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर दिवाली तक रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि अगर कोई भी कर्मी छुट्टी पर है, तो उसे भी रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। जिससे वो भी ड्यूटी पर वापस लौट सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगमी 21 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है।  ऐसे में ये अहम फैसला शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारी की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन ना करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं अचानक आए इस आदेश से पुलिस जवानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top