Connect with us

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब PWD इंजिनियर हिरासत में, रिमांड पर लिए गए हाकम और तनुज…

उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब PWD इंजिनियर हिरासत में, रिमांड पर लिए गए हाकम और तनुज…

UKSSSC Paper Leak : उत्तराखंड के यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में एसटीएफ ने अब PWD के इंजिनियर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने बडकोट से लोक निर्माण विभाग बड़कोट में तैनात जूनियर इंजीनियर अरविंद रावत को हिरासत में लिया है। पेपर लीक मामले में अरविंद रावत का नाम इंटरनेट मीडिया पर चल रहा था।  वहीं मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपित हाकम सिंह रावत और बर्खास्त शिक्षक तनुज शर्मा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने मास्टमाइंड हाकम सिंह रावत को तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड लिया है। आज मंगलवार से आरोपित का रिमांड शुरू हो गया है। साथ ही एसटीएफ ने हाकम के करीबी बर्खास्त शिक्षक तनुज शर्मा का दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया है। इस दौरान दोनों आरोपितों को एसटीएफ मोरी व धामपुर लेकर जाएगी। अभी तक इस मामले में 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top