Connect with us

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, हाईकोर्ट ने किए तबादले…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, हाईकोर्ट ने किए तबादले…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाईकोर्ट ने  कई सिविल जज जूनियर के न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल किया है। जिसकी तबादला सूची जारी की गई है। ट्रांसफर के आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी किये गए हैं। देखें तबादला सूची..

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

आदेश के अनुसार शिवानी नाहर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को रानीखेत ट्रांसफर किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी, तृतीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून को चौथा अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बनाया गया है। उधर, आदर्श त्रिपाठी, चतुर्थ अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून को स्थानांतरित कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा में विनीत कुमार श्रीवास्तव के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

वहीं, विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून के रूप में तैनात किया गया है। दीप्ति पंत, द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून को यहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही आदर्श त्रिपाठी, सिविल जज (जूनियर) को फाउंडेशन प्रशिक्षण के पूरा होने तक सप्ताह में दो दिन भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा में कैंप कोर्ट आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top