Connect with us

उत्तराखंड में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, 100 सड़के बंद, कई गांवों से कटा संपर्क…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, 100 सड़के बंद, कई गांवों से कटा संपर्क…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट सटिक साबित हुआ है। राज्य में आज जहां देहरादून सहित नौ जिलों में बारिश का अलर्ट है। देर रात से बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में स्कूल बंद है। तो वहीं जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों के बंद रहने से 80 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश से भारत-चीन बार्डर को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर भी यातायात प्रभावित हुआ है। पर्यटन नगरी को जोड़ने वाली थल-मुनस्यारी सहित 26 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों के बंद रहने से 80 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। आवाजाही ठप होने से गांवों में राशन व अन्य दैनिक जरूरत का सामान की सप्लाई रुक गई है, जिससे 1 लाख से अधिक की आबादी खासी परेशान है।

यह भी पढ़ें 👉  जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम से प्रदेशभर में त्वरित समाधान और प्रभावी सुशासन

वहीं माइग्रेशन गांवों के ग्रामीणों के साथ ही सेना को दिक्कत हो रही है। तो दूसरी ओर चमोली जिले में भी तीन दर्जन के करीब ग्रामीण सड़कों पर यातायात प्रभावित है। हालाकि,राहत की बात है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि जिलों में भी आतंरिक सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

वहीं देहरादून में भी विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। जिससे जलभराव होने के साथ सड़कों की स्थिति बदहाल हो गई। आईएसबीटी, सीएमआई के समीप, सहस्त्रधारा रोड समेत विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। आर्यनगर समेत कुछ इलाकों में बिजली भी गुल रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीम सूचना पर कुछ जगह जलनिकासी करवाने के लिए पहुंची।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top