Connect with us

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और नियुक्ति को लेकर बड़ा एक्शन, ये आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और नियुक्ति को लेकर बड़ा एक्शन, ये आदेश जारी…

देहरादून: धामी सरकार ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और नियुक्ति को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने विवि के कुलपति के लिए नए आदेश जारी किए है। आदेश के तहत कुलपति सुनील कुमार जोशी के वित्तीय अधिकारों को सीज किया गया है। साथ ही वित्तीय अधिकारों को देहरादून जिलाधिकारी में निहित किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस आदेश को ही नियम विरुद्ध करार दे दिया है। जिससे अब आर-पार की लड़ाई देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय अधिकारों को जिलाधिकारी देहरादून में निहित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के जारी होते ही कुलपति ने भी सचिव आयुर्वेद पंकज कुमार पांडे को पत्र लिखते हुए यह साफ कर दिया कि जिस आदेश को उनके द्वारा किया गया है, हकीकत में ऐसा कोई अधिकार शासन को है ही नहीं। बताया जा रहा है कि पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि विश्वविद्यालय के अधिनियम के तहत कार्य परिषद को ही वित्तीय अधिकारों में संशोधन को लेकर कोई अधिकार है और ऐसा प्रस्ताव कुलाधिपति के द्वारा ही स्वीकृत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

गौरतलब है कि उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में रहा है, अब विश्वविद्यालय और शासन आमने-सामने आ गए हैं। शासन के वित्तीय अधिकार सीज करने और कुलपति के इन आदेशों को गलत ठहराने के चलते अभी लड़ाई सीधे तौर पर आर-पार की दिखाई देने लगी है। वहीं दूसरी तरफ कुलपति की नियुक्ति को लेकर भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top