Connect with us

सावन: होने जा रहा है सावन का आगाज, प्रशासन ने कसी कांवड़ को लेकर कमर…

उत्तराखंड

सावन: होने जा रहा है सावन का आगाज, प्रशासन ने कसी कांवड़ को लेकर कमर…

देहरादून। उत्तराखंड में अब प्रशासन कावंड यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। आगामी चौदह जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। भोले बाबा के भक्तों के लिए खास तैयारियां की जा रही रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐलान किया है कि इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

जानकारी के अनुसार कोविड महामारी के कारण दो साल से कांवड़ यात्रा बाधित रही। ऐसे में इस बार चारधाम यात्रा की तरह कांवड़ यात्रा में भी भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अमला कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

शासन द्वारा अधिकारियों को यात्रा के दौरान रोड, बिजली, यातायात व्यवस्था, नहर पटरी रेलिंग आदि को लेकर निर्देश दिए गए है। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कांवड यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वह कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

सावन: होने जा रहा है सावन का आगाज, प्रशासन ने कसी कांवड़ को लेकर कमर…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top