Connect with us

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मिलेगी राहत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मिलेगी राहत…

देहरादूनः उत्तराखंड में तपती गर्मी से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में बुधवार से नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 15 से 17 जून तक राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तीव्र बौछार व दिन के समय आंधी की संभावना है। नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। 15 जून के बाद प्री-मानसून की बरसात होने की संभावना है। जबकि राज्य  में 21 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

गौरतलब है कि देहरादून में जून माह में जलती चुभती गर्मी ने लगातार दो बार पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़कर दूनवासियों को बदलते मौसम का अहसास कराया है। जून माह के शुरुआती 13 दिन में दस दिन ऐसे रहे हैं जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मिलेगी राहत…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top