Connect with us

Breaking: उत्तराखंड में यहां बाइक सवार के ऊपर गिरा पेड़, मौत…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड में यहां बाइक सवार के ऊपर गिरा पेड़, मौत…

किच्छा। उत्तराखंड प्रदेश के बरेली से बाइक से रुद्रपुर जा रहे युवक के ऊपर पेड़ गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। जिस समय उवेस बाइक लेकर वहां पहुचा पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिरा और सिर फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उवेस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top