Connect with us

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम धामी की मुलाकात, ये हुई बात…

उत्तराखंड

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम धामी की मुलाकात, ये हुई बात…

देहरादून: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है। इस दौरान शुक्रवार को सीएम धामी ने देहरादून में  मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सीएम धामी ने पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लंबित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री से इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया है। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने सीएम धामी को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामीने अपने आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान एफआरआई में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। प्रोजेक्ट एलीफेंट एवं कैंपा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इससे पहले बीते दिन जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत जलवायु समस्या का हिस्सा नहीं है, लेकिन समाधान का एक बड़ा हिस्सा बनना चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top