Connect with us

Breaking: ऋषिकेश कालेज डायरेक्टर से दोस्तों ने ठगी लाखों की रकम, पुलिस जुटी जांच में…

उत्तराखंड

Breaking: ऋषिकेश कालेज डायरेक्टर से दोस्तों ने ठगी लाखों की रकम, पुलिस जुटी जांच में…

देहरादून। ऋषिकेश में एक फेमस कॉलेज समूह के डायरेक्टर के साथ उसके कई वर्षों से संपर्क में रहे दोस्तों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर बड़ा धोखा कर दिया। उन्हें राजपुर रोड इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दोस्तों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ एक जमीन दिखाकर 24 लाख रुपए ठग लिए।

कॉलेज डायरेक्टर ने जमीन के दस्तावेजों और फिजिकल लोकेशन की जांच कराई तो दस्तावेज नकली और जमीन किसी और की निकली। पांच वर्षों से खास दोस्त बनकर साथ रहने वालों ने 24 लाख रुपए ले लिए थे, जमीन फर्जी निकलने पर डायरेक्टर ने रकम वापस मांगी तो दोस्तों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि…

उनके साथ इस ठगी में शामिल एक युवक देहरादून के ही सहसपुर का और दूसरा दिल्ली का और तीसरा जयपुर का रहने वाला है। थक हारकर पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस को तीनों ठगों की तलाश है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top