Connect with us

दुकान की छत काटकर चोरी

उत्तराखंड

दुकान की छत काटकर चोरी

रुद्रपुर। चोरों ने प्लाईवुड की दुकान की छत काट कर हजारों का सामान चुरा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है। आदित्य चौक के निकट एसडी प्लाईवुड नामक दुकान है। बुधवार रात्रि चोरों दुकान की छत पर लगी टीन काट कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगी एलईडी, कटर मशीन, गल्ले में रखी लगभग डेढ़ हजार रुपये की नगदी इत्यादी चुरा ली।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ मंजूर

चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गये एवं दुकान के शटर को अंदर से बंद कर दिया। गुरूवार सुबह जब दुकान के स्वामी सुनील पपनेजा ने दुकान खोलने के लिए शटर उठाने का प्रयास किया तब शटर नहीं खुला। किसी तरह शटर उठाने में कामयाब होने के बाद पपनेजा दुकान के अंदर घुसे तब उन्होंने छत कटी हुई देखी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – महिलाओं ने शुरू किया ए–4 शीट निर्माण

सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील पपनेजा से घटना की जानकारी ली। पपनेजा ने बताया कि फिलाहल पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : धराली आपदा प्रभावितों को मिली त्वरित राहत, घर, जमीन, खेती व अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन भी शुरू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The post दुकान की छत काटकर चोरी first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top