Connect with us

65 हजार कार्ड धारकों को नहीं मिल पाया राशन, गोदाम में चावल खत्म…

उत्तराखंड

65 हजार कार्ड धारकों को नहीं मिल पाया राशन, गोदाम में चावल खत्म…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते चावल नहीं मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि नैनीताल में 65 हजार कार्ड धारकों को अक्तूबर महीने का राशन नहीं मिल पाया है। स्थिति ये है कि इन्हें दिवाली से पहले राशन मिलना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवंबर महीने में हल्द्वानी गोदाम में चावल खत्म हो गया था।  हल्द्वानी के गोदाम इंचार्ज ने अक्तूबर महीने के लिए आरएफसी से चावल की आपूर्ति मांगी। आरएफसी ने खटीमा गोदाम से चावल की आपूर्ति करने के आदेश दिए। खटीमा गोदाम इंचार्ज ने मूवमेंट के हिसाब से चावल की आपूर्ति नहीं की और पूरा चावल गढ़वाल के लिए भेज दिया। अब ऐसे में चावल की आपूर्ति नहीं होने से हल्द्वानी में चावल की भारी कमी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि राशन डीलरों को एक तारीख से 20 तारीख तक कार्डधारकों को राशन का वितरण करना होता है। हल्द्वानी पीडीएस गोदाम में चावल नहीं होने के कारण ये स्थिति बनी। अब 65 हजार कार्डधारकों को दिवाली से पहले राशन मिलना मुश्किल है। दिवाली के बाद ही मिले धान की कुटाई कर चावल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को देगी। इसके बाद ही चावल का वितरण हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top